Saturday, July 27, 2024

वृक्षमाला नदीतट संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत होगा पौधारोपण कार्यक्रम

Must Read

कोरबा/22.04.2023 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीणा रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण महाअभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं संचय के साथ भू-जल स्तर में वृद्धि करते हुए हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता लाई जा सके।


केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा सभी जिलों को वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य बारह महीने नदी की धारा के प्रभाव को बनाए रखना ताकि भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके। जिसके परिणाम स्वरूप नदी के आसपास हरियाली में वृद्धि करते हुए वातावरण में बढ़ते तापमान को कम कर जीवन स्तर में बदलाव लाया जा सकेगा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर ने बताया कि वृक्षमाला महाअभियान कार्यक्रम इस वर्ष मार्च से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी. इन गतिविधियों में ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली, बैनर,पोस्टर, दीवार लेखन के साथ माइक्रोफोन द्वारा विभिन्न घोषणा करते हुए वृक्षारोपण अभियान के लिए ग्रामीणों प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही वृक्षारोपण लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन मई महीने में किया जाना है। वृक्षमाला के तहत ग्राम पंचायतों के नदी तटों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा इसमें सभी ग्रामीणों की भागीदारी हो इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने की कार्य योजना बनाई गई है।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

🚁लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा, जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे नामांकन रैली के लिए हाजीपुर (बिहार) हुए रवाना,🚁

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के मार्गदर्शन में दो...

More Articles Like This