Saturday, July 27, 2024

मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, एवं नाम परिवर्तन का प्रस्ताव, कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को कराया गया अवगत

Must Read

कोरबा 21 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभावार मतदानकेन्द्रों की जानकारी से अवगत कराया गया। विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए विधान सभावार
मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, एवं नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भिजवाने का निर्देश प्राप्त हुआ था।


कोरबा जिले के विधान सभा 20- रामपुर, 21-
कोरबा, 22- कटघोरा, एवं 23 पालीतानाखार के कुल
1080 मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन विधान सभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर ऑफिसर द्वारा किया जाकर
प्रतिवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 20- रामपुर, 21- कोरबा, 22 कटघोरा एवं 23 – पाली तानाखार के द्वारा
संकलित किया जाकर निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्रस्तुत की गई है। जिसमें रामपुर विधानसभा अंतर्गत भवन परिवर्तन की संख्या 6,नाम परिवर्तन की संख्या 10, विधानसभा कोरबा अंतर्गत भवन परिवर्तन की संख्या 9, स्थल परिवर्तन की संख्या 8 और नाम परिवर्तन की संख्या 6 है।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

🚁लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा, जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे नामांकन रैली के लिए हाजीपुर (बिहार) हुए रवाना,🚁

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के मार्गदर्शन में दो...

More Articles Like This