Saturday, July 27, 2024

पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधानसभा विधायक ननकीराम कंवर 9 सूत्री मांगों को लेकर 16 जुलाई को बरपाली में करेंगे सांकेतिक चक्का जाम

Must Read

कोरबा रामपुर विधानसभा विधायक ननकीराम कंवर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया 9 सूत्रीय मांग को लेकर दिनांक-16/07/2023 को तहसील मुख्यालय बरपाली में दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक सांकेतिक चक्काजाम करने की बात कही

रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के विभिन्न समस्याए बरकरार है, समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है-

1. कोरबा-चांपा 4 लेन सड़क निर्माण हेतु प्रभावितों निजी जमीन को शासकीय भूमि बताकर उचित मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण एवं चरगा- पत्थलगांव भारत माला हेतु निर्धारित किसानो को मुआवजा की विसंगति को दूर करने।

2. उरगा स्थित खनिज विभाग जांच नाका को कीचड़ एवं धूल प्रदुषण से मुक्त करना।।
3. 2021 धान खरीदी के किस्त की राशि का अविलंब प्रदाय करने।
4. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु निःशुल्क अनाज जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक का प्रदाय करने।

5. लैको भू विस्थापितों को नौकरी प्रदाय करने।

6. किसानों की मांग अनुसार खाद / यूरिया D.A.P. प्रदाय करने एवं केचुआ खाद के नाम पर गुणवत्ताहीन खाद की अनिवार्यता हटाने।
7. जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं अतिरिक्त प्रस्तावित कार्यों को समय पर पूर्ण करना।

8. विद्युत विभाग करतला कनिष्ठ यंत्री श्री भूपेन्द्र राठौर को रामपुर विधानसभा से बाहर पदस्थ व एवं भैंसमा में नये कनिष्ठ यंत्री प्रदाय करने।

9. बरपाली (सरगबुंदिया) रेल्वे कोयला साइडिंग तत्काल बंद करने।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

🚁लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा, जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे नामांकन रैली के लिए हाजीपुर (बिहार) हुए रवाना,🚁

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के मार्गदर्शन में दो...

More Articles Like This