Friday, January 24, 2025

डीएव्ही स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत केजी-1 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Must Read

कोरबा 26 जून 2023/ शिक्षा के अधिकार एवं शासकीय कोटा के रिक्त सीट में प्रवेश के अंतर्गत जिले में संचालित 05 डी.ए.व्ही. विद्यालय बडमार, जेंजरा, खरमोरा, सैला एवं डोगरतराई में के.जी.-1 में प्रवेश दिया जा रहा है। इस हेतु आवेदन संबंधित डी.ए.व्ही. विद्यालय में 30 जून 2023 तक जमा कर सकते है।
जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं पात्र होगें। इसी प्रकार शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन छात्र-छात्राएं पात्रता की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन कोटा एवं शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन करने की 30 जून 2023 शाम 05 बजे तक अंतिम तिथि निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी व शर्तें कार्यालय नोडल अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

पूर्वांचल विकास समिति कोरबा के तत्वाधान में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन

4बेबाक न्यूज़ टीवी-कोरबा I मकर संक्रांति 14 जनवरी 2024 को वर्षों बाद CG,MP सहित देश के ख्याति पहलवानों का...

More Articles Like This