Saturday, April 26, 2025

कोरबा: लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) जिलाध्यक्ष राज कुमार दुबे ने नगर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी, एवं सेवा भाव के साथ शांतिपूर्ण रूप से पर्व मनाने की अपील की…

Must Read

4 बेबाक न्युज कोरबा:-13 मार्च 2025। लोक जनशक्तिपार्टी रामविलास कोरबा के जिलाध्यक्ष राज कुमार दुबे ने समस्त कोरबा वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली त्योहार प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में रंगों की तरह खुशियाँ और एकता के साथ रहने का संदेश देता है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ और सुरक्षित होली खेलने की अपील
राज कुमार दुबे ने सभी नागरिकों से कि, और कहा कि होली को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएँ। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए स्वच्छ और सुरक्षित होली खेलने पर जोर दिया, मार्केट में कुछ हानिकारक प्रकृति के बिक रहे रंगो से बचते हुए प्राकृतिक रंग का उपयोग करने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि यह त्योहार खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए।

सेवा भाव एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएँ होली: लोजपा (रा.) कोरबा के जिलाध्यक्ष राज कुमार दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें, और इस पर्व को सेवा भाव से मनाएँ। उन्होंने आशा जताई है कि यह होली सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आएगी।

राज कुमार दुबे ने पुनः सभी को होली की मंगलकामनाएँ दीं और इसे उल्लास, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

अवैध वसूली के मामले में बांगो थाना टीआई समेत प्रधान आरक्षक हुए सस्पेंड, शिकायत के बाद एसपी की कार्रवाई –

(4बेबाक न्यूज़ टीवी) कोरबा : पुलिसिंग में कसावट और शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हुए कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी...

More Articles Like This