Saturday, July 27, 2024

कोरबा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद सुपरवाइजर को चाकू मार लूट लिया रुपए मोबाइल और बाइक

Must Read

कोरबा। जिले में बदमाशों ने रविवार रात एक ठेका कंपनी के सुपरवाइजर को चाकू मारकर लूट लिया। तीन बदमाश रुपये, मोबाइल और बाइक छीनकर भाग निकले। सुपरवाइजर अपने काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट करने के बाद चाकू मार दिया। पैर में चाकू लगने से सुपरवाइजर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात दीपका थाना क्षेत्र में हुई है। कोरबा शहर में 24 घंटे के दौरान यह दूसरी बड़ी वारदात है। 

काम पर जाते समय बदमाशों ने रास्ते में रोका 
जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर सिरकी निवासी श्रीराम कोहराम (32) कुसमुंडा  स्थित शाह ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। रोज की तरह वह रविवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर निकला था। अभी वह कुसमुंडा-दीपका मार्ग पर गंगानगर के पास पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। इसके बाद बाइक की चाबी निकाल ली। श्रीराम ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उससे मारपीट की और फिर चाकू निकालकर पैर में घोंप दिया।  

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

🚁लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा, जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे नामांकन रैली के लिए हाजीपुर (बिहार) हुए रवाना,🚁

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के मार्गदर्शन में दो...

More Articles Like This