Saturday, July 27, 2024

कोरबा कलेक्टर संजीव झा आगजनी में घायल हुए मरीजों से मिलने पहुंचे, श्वेता नर्सिंग होम प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते सभी मरीजों का निःशुल्क उपचार करने का लिया निर्णय

Must Read

कोरबा-(4बेबाक न्यूज़ टीवी)आज दोपहर हुए भीषण आगजनी में करीब 10 मरीज घायल हो गए। जिसमें 7 मरीजों को। उपचार के लिए शहर के श्वेता नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है। यहां एक मरीज की अत्याधिक दम घुटने से हालात गम्भीर बनी हुई है वहीं अन्य मरीजों का उपचार जारी है। मौके पर करीब 4 घंटे डटकर राहत बचाव कार्य को संपादित करने के बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा, एसपी यू उदय किरण, निगमायुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी श्वेता नर्सिंग होम पहुंचे यहां उन्होंने मरीजों का हाल जाना और मरीजों के परिजनों को सांत्वना दी।

प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से कोरबा के सबसे लंबे चले ऑपरेशन में दर्जनों जिंदगियों को बचाने का काम किया गया। इधर अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी मरीजों का निःशुल्क उपचार करने निर्णय लिया है। मरीजों का सम्पूर्ण उपचार अस्पताल प्रबंधन की ओर से कराया जाएगा। सभी मरीज एम डी मेडिसिन डॉ प्रिंस जैन की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे है।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

🚁लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा, जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे नामांकन रैली के लिए हाजीपुर (बिहार) हुए रवाना,🚁

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के मार्गदर्शन में दो...

More Articles Like This