Saturday, July 27, 2024

उपसरपंच को नक्‍सलियों ने किया अगवा, सामाजिक संगठनों ने की सकुशल रिहाई की मांग

Must Read

सुकमा,28 जून । छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां नक्‍सलियों ने बुरकापाल पंचायत के उपसरपंच माड़वी गंगा को अगवा कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। वहीं सर्व आदिवासी समाज के लोग भी संपर्क साध रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उपसरपंच को बीती रात ताड़मेटला स्थित घर से ही अगवा कर लिया। अगवा उप सरपंच के लिए आज नक्सलियों द्वारा जनअदालत लगाए जाने की खबर है। उप सरपंच माड़वी गंगा की सकुशल रिहाई को लेकर कई सामाजिक संगठन सामने आए और नक्सलियों से माड़वी के सकुशल रिहा करने की मांग की।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

🚁लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा, जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे नामांकन रैली के लिए हाजीपुर (बिहार) हुए रवाना,🚁

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के मार्गदर्शन में दो...

More Articles Like This