Wednesday, February 19, 2025

आखिरकार विकास सिंह को कोरबा पुलिस ने दबोच ही लिया, मंत्री जयसिंह भी नहीं बचा पाए, आदिवासी महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने के आरोप में काटनी पड़ेगी जेल में रात

Must Read

कोरबा – छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के लाडले विकास सिंह की रात अब जेल में कटने वाली है। लंबे समय से पुलिस से भागते फिर रहे विकास सिंह को आखिरकार कोरबा पुलिस ने दबोच ही लिया। पुलिस की पकड़ इतनी मजबूत है की विकास की गर्दन जल्दी नहीं छूटने वाली है। आदतन बदमाश विकास सिंह अपने नेता राजस्व मंत्री जयसिंह के बल पर हर बार लोगो को धमकाकर बचने में कामयाब रहते थे लेकिन इस बार विकास सिंह को जयसिंह का तिलिस्म भी नहीं बचा पाया और देर रात विकास सिंह पुलिस के चंगुल में फंस गया। जिस आदिवासी महिला की अस्मत से खिलवाड़ कर विकास सिंह पीड़ित महिला को ही जेल भेजवा दिया था

अब उसी महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में आदतन बदमाश विकास को जेल की हवा खानी पड़ेगी। पिछले कई सालो में पुलिस की जरायम में गुंडे के रूप में दर्ज विकास की तलाश कोरबा पुलिस को लंबे समय से थी जैसे ही पुलिस को उसके पड़ोसी जिले में होने की ख़बर मिली कानून ने अपना कानून का डंडा चलाया और विकास के हाथों में सीधे हथकड़ी पहना दी। विकास पर वैसे तो एक दर्जन से अधिक पंजीकृत मामले है

विकास सिंह को कुछ महापूर्व जिला बदर भी किया गया था लेकिन विकास सिंह के गुनाहों की कहानी जो पुलिस तक नहीं पहुंच सखी है वह सिर्फ विकास के खौफ का कारण है जिनकी संख्या सैकड़ो में है। आज पीड़ित महिला समेत सैकड़ों परिवारों को विकास के आतंक से छुटकारा मिला है। पुलिस जल्द ही आदतन अपराध में शामिल रहने वाले विकास को लेकर कोरबा पहुंच रही है जिसके बाद उसका वो डरा सहमा चहेरा भी हम आपके सामने लाएंगे जिसको दिखा कर वर्षों से कोरबा में लूट की दुकान खोले बैठा था। हाथ जोड़े विकास सिंह अब रहम की भीख मांगता फिर रहा है लेकिन आदिवासी महिला से छेड़छाड़ मामले में उसको राहत मिलनी आसान नहीं लगती है।

सूत्र बताते हैं बिहार से आकर कभी ज़मीन दलालों का रहनुमा बन सैकड़ों एकड़ ज़मीन हड़प गए विकास ने श्रमिको के आड़ में अरबों का ठेका भी पाया है। छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के ऊंचाई में पहुंचे तो विकास सिंह अपहरण और न जाने क्या क्या करने लग गया।

- Advertisement -
0FansLike
- Advertisement -
Latest News

ग्राम पंचायत भूलसीडीह में जुगुत राम का जुगाड़ हुआ फेल 15 साल का तिलिस्म टूटा…

(4बेबाक न्यूज़ टीवी) कोरबा- कोरबा शहर से सटे ग्राम पंचायत भूलसीडीह में विगत 15 सालों से जुगुतराम ने संभाल...

More Articles Like This